शहीद सैनिकों के सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाएंगे पटनायक

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जम्मू एवं कश्मीर में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में रविवार को अपना 71वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से प्राप्त विज्ञप्ति में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने कल (रविवार) अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।”

मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों एवं शुभचिंतकों से कहा है कि उनके जन्मदिन पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से यह भी आग्रह किया है कि वे उन्हें बधाई देने उनके आवास नवीन निवास पर नहीं आएं।

पटनायक पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र हैं। उनका जन्म 16 अक्टूबर, 1946 को हुआ था।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक गैस बैलून का सिलेंडर फटने से 11 छात्रों के घायल हो जाने के बाद वर्ष 2015 में भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। उन्होंने वर्ष 2011, 2013 और 2014 में भी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493