कबड्डी विश्व कप-2016 : अपराजित ईरान सेमीफाइनल में

अहमादाबद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में जारी कबड्डी विश्व कप-2016 में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही ईरान की टीम ने शनिवार को अपना विजयी रथ जारी रखते हुए जापान को चार अंकों के अंतर से हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की है।

उसने रोमाचंक मुकाबले में जापान को 38-34 से हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ईरान ने इससे पहले अमेरिका, थाईलैंड और केन्या को हराया था।

जापान की यह इस विश्व कप में पहली हार है। उसने अपने शुरूआती दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। अमेरिका और पोलैंड को हराने वाली जापान ईरान जैसी मजबूत टीम को भी कड़ी चुनौती देने में कामयाब रही।

इस हार के बाद भी हालांकि जापान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। वह 10 अंकों के साथ अंकतालिका में ईरान के बाद दूसरे स्थान पर है।

ईरान के कप्तान मिराज शेख ने टीम का खाता खोला। कुछ ही देर बाद जापान ने मिराज को ही बाहर भेज अपना खाता खोला और स्कोर 1-3 कर लिया।

ईरान ने लगातार जापान के खिलाड़ियों को बाहर भेजते हुए स्कोर 7-1 कर लिया। यहां उसने जापान को ऑल आउट किया और 10-1 से बढ़त ले ली।

इसके बाद जापान की टीम आठ अंक ही ले पाई और ईरान ने पहले हाफ की समाप्ति तक उस पर 19-9 की बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ जापान ने अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया। वह 13-31 से पीछे थी, लेकिन उसने लगातार अंक हासिल करते हुए स्कोर 25-35 कर लिया। यह जापान ने ईरान को ऑल आउट कर स्कोर 26-35 कर दिया।

यहां से जापान ने आक्रामक रूख अपनाया और स्कोर 38-33 कर लिया। मैच रोमांचक मोड़ पर था, लेकिन जापान ईरान को मात देकर उलटफेर करने से पास आकर चूक गया।

ईरान के लिए मोहम्मग इलमाइलने पांच और मिराज, फरहान मिलाघारदान और मोहसिन माघसुडुलो ने चार-चार अंक जुटाए।

जापान के लिए ने कप्तान मासायुकी शिमोकावा ने सर्वाधिक आठ अंक हासिल किए।

ईरान की टीम ने रेड से 23 अंक अपने खाते में जोड़े। टैकल से वह 10 अंक जोड़ने में सफल रही। उसे ऑल आउट से चार अंक हासिल किए। उसके हिस्से एक अतिरिक्त अंक भी आए।

वहीं, जापान ने अपने ने रेड से 24 अंक कमाए। वह टैकल से छह अंक जोहासिल करने में सफल रही। उसने दो ऑल आउट अंक जोड़े। उसके हिस्से दो अतरिक्त अंक भी आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493