कोलकाता में दहेज नहीं लाने पर युवती को जिदा जलाया

कोलकाता, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कोलकाता में एक नवविवाहिता को उसके ससुराल में जिदा जला दिया गया, क्योंकि वह पर्याप्त दहेज लेकर नहीं आई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीड़िता नाजिया के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस पर आरोपियों के संपर्क के कारण पहले शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

तिलजाला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर देवब्रत सरकार ने बताया, “पुलिस को तब सूचना मिली जब महिला को बुरी तरह जली हालत में पार्क सर्कस के चितरंजन अस्पताल में भर्ती किया गया।”

नाजिया के परिवार वालों ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और उसका विवाहेतर संबंध भी था।

नाजिया की मां ने शोक प्रकट करते हुए कहा, “मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उसे कितनी बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया। उसके बाल खींचे गए, कपड़े फाड़े गए। जब हम उसे शुक्रवार की रात अस्पताल ले जा रहे थे तो उसके शरीर से धुआं निकल रहा था।”

परिवारवालों ने आरोप लगाया कि उसके पति का प्रभावी लोगों से संपर्क था, इसलिए पहले भी शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493