उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि ईश्वर मृत आत्माओं को शांति तथा परिवारीजनों को धैर्य प्रदान करें।
मौर्य ने कहा कि इस समय प्रदेश की सपा सरकार आपसी कलह व फूट का शिकार है। प्रदेश सरकार निर्णयहीनता की शिकार है। इसी कारण प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी भी दिग्भ्रमित है। प्रदेश का प्रशासन भी सरकार की ही तरह निर्णयहीनता का शिकार है। प्रदेश की सरकार और प्रशासन दोनों के अनिर्णय के कारण प्रदेश की जनता बेसहारा है।
मौर्य ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी भीड़ के जुटने के कारण भीड़ को व्यस्थित करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। खुफिया सूचना तंत्र भी कोई जानकारी नहीं जुटा पाया। परिणाम स्वरूप अराजकता, अव्यवस्था हुई और भगदड़ मच गई, जिससे मौते हुई। इन मौतों के लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है।
dharmpath.com dharmpath