बैठक में तुर्की, ईरान, जॉर्डन, सऊदी अरब और कतर के विदेश मंत्री तथा सीरिया के संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत ने भी शिरकत की।
एक आलीशान होटल में झील के किनारे हुई इस वार्ता में हाल ही में अमेरिका और रूस के बीच सीरिया पर द्विपक्षीय वार्ता के विफल होने की पृष्ठभूमि में चर्चा की गई।
जिनेवा में केरी और लावरोव के बीच लंबी बातचीत के बाद पिछले महीने सीरिया में अस्तित्व में आया संघर्षविराम अल्पकालिक साबित हुआ और टूट गया।
dharmpath.com dharmpath