अलीगंज के आंचलिक विज्ञान केंद्र के पीछे सेक्टर-ई स्थित विद्यार्थी मॉर्डन वर्ल्ड कॉलेज में इंडियन आइडल का ऑडिशन लिया जा रहा था। इसमें शामिल होने को प्रदेशभर से लोग आए थे। ऑडिशन देने आए लोगों का आरोप है कि सुबह 10 बजे से ऑडिशन के लिए एंट्री देनी थी, लेकिन सैकड़ों लोगों को एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पाकर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर हालत को काबू में किया।
dharmpath.com dharmpath