पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति की ट्रैक्टर लेकर चालक किसी का खेत जोतने जा रहा था। वह जैसे ही परियांवा गांव में पहुंचा वहां एक किराने की दुकान के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में गांव निवासी बुधिराम मौर्य (70) और विजयी वनवासी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयहिंद (50) और प्रेमशंकर (45) व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पर लाइन बाजार थानाध्यक्ष विश्वजीत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
dharmpath.com dharmpath