उप्र : ‘राहुल संदेश यात्रा’ झांसी पहुंची

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पत्रकारों से कहा कि किसान यात्रा के सिलसिले मेंराहुल यहां आए थे, लेकिन उनका संदेश कई स्थानों पर नहीं पहुंचा। इस कारण कांग्रेस गांव-गांव, गली-गली व वार्ड में राहुल गांधी का संदेश लेकर पहुंच रही है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालांकि शनिवार से ही संदेश यात्रा शुरू कर दी गई, पर उसमें वे गांव थे जो उनके मैप में शामिल नहीं किए गए थे। शनिवार को दोन, दुनारा भूपनगर में संदेश यात्रा निकली और रविवार को यह यात्रा भारती गेस्ट हाउस मेडिकल कॉलेज गेट नं. 2 से निकाली गई, जो जावन, सकरार, मगरपुर, खिसनी बुजुर्ग, पड़रा, कटेरा, कचनेव, पलरा, पचवारा, रजपुरा, उल्दन, हाटी, नोटा पहुंची।

तिवारी ने बताया कि राहुल संदेश यात्रा 27 अक्टूबर तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493