छत्तीसगढ़ के लोग प्रधानमंत्री की बात सुनने को लालायित : रमन सिंह

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अल्प कार्यकाल में ही न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता और ‘स्वीकार्यता’ अर्जित कर ली है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके नेतृत्व में हुए सर्जिकल स्ट्राइक ने तो उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता में अपार वृद्धि कर दी है। आज छत्तीसगढ़ की जनता उनके उद्बोधन को सुनने के लिए लालायित हैं, हमें केवल अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को सभास्थल तक पहुंचाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्रधानमंत्री मोदी एक नवंबर को मंत्रालय (सचिवालय) के सामने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा वहीं लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली के राजपथ की तरह बने मार्ग, जिसका नामकरण एकात्म मार्ग होगा, उसका लोकार्पण करेंगे।

डॉ. सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय इस राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ अंचल के कलाकारों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कलाकार, जिसमें गायक सोनू निगम और शान भी शामिल होंगे।

तीन नवंबर को विशेष आकर्षण का केंद्र इंडोनेशिया का 70 सदस्यीय दल होगा जो रामलीला का मंचन करेगा। पांच नवंबर को राज्योत्सव समापन दिवस पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493