मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के गायकों और संगीतकारों ने भारतीय फिल्म उद्योग के बेताज बादशाह केरसी लॉर्ड के निधन पर शोक जताया है। उनका रविवार को निधन हो गया।
केरसी केवल एक बहुवाद्य वादक ही नहीं थे, बल्कि आर.डी. बर्मन के सबसे करीबी थी, जिन्होंने ‘दम मारो दम’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे सदाबहार गीतों की रचना में योगदान दिया था। अपने कौशल के लिए उन्हें 2010 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।
संगीतकार विशाल ददलानी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया : “बड़ी क्षति! वह सचमुच एक दिग्गज थे और बेशुमार फिल्म संगीत के रचनाकार थे, जिसे सुनते हुए हम बड़े हुए हैं। बेताज बादशाह केरसी, आपकी आत्मा को शांति मिले।”
सलीम मर्चेट : हमने अपने भारतीय फिल्म उद्योग के एक सबसे कुशल संगीतकार केरसी लॉर्ड जी को खो दिया है। वह हमेशा प्रेरणा रहेंगे। केरसी बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले।
ऋषि कपूर : “अलविदा केरसी लॉर्ड! आपने और पंचम दा ने कई फिल्मों में अपने शानदार संगीत से हमें लुभाया है। इससे पहले आपके पिता कॉवासजी ने बोंगो पर। धन्यवाद!”
सोनू निगम : “दुनिया के सबसे महान संगीतकारों में से एक आदरणीय केरसी लॉर्ड ने अंतिम सांस ली। आपके लिए प्रार्थनाएं सर।”
पंकज उधास : “हमने केरसी लॉर्ड के रूप में एक महान संगीतकार, संगीत निर्देशक और एक शानदार व्यक्ति को खो दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
–आईएएनएस
dharmpath.com dharmpath