मप्र : लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव 19 नवंबर को

भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के लेाकसभा क्षेत्र शहडोल और विधानसभा क्षेत्र नेपानगर के लिए होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। मतदान 19 नवंबर और मतगणना 22 नवंबर को होगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ देानों ही क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 अक्टूबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन-पत्र जमा कराने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन-पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि दो नवंबर निर्धारित है। नामांकन-पत्रों की जांच का कार्य तीन नवंबर को होगा तथा पांच नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रिया 24 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

शहडोल संसदीय क्षेत्र दलपत सिंह परस्ते और नेपानगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राजेंद्र श्यामलाल दादू के निधन के कारण रिक्त हुआ है। इसी के चलते यहां उपचुनाव होने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493