महासमुंद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर में कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह 6 नकाबपोश लुटेरों ने शराब कारोबारी के ऑफिस से 17-18 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियार से लैस थे। डाका डालने के लिए उन्होंने 2-3 हवाई फायर भी किए।
ऑफिस में सोए 5-6 कर्मचारियों को धमकाकर लाकर से रुपये निकलवा कर फरार हो गए। घटनास्थल सिटी कोतवाली से 300-400 मीटर की दूरी पर है।
दिनदहाड़े डकैती के बाद आरोपियों के फरार हो जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठ रही है। मौके से पुलिस ने 2 खाली और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सूचना मिलते ही एसपी नेहा चम्पावत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। डॉग स्क्वै ड की मदद से पुलिस डकैतों की तलाश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath