छग : आरिफ को मिला स्मार्ट पुलिसिंग का पुरस्कार

रायपुर/सैन डियागो, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में आईएसीपी अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ के एसपी शेख आरिफ को कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए आईएसीपी इंटनेशनल अवार्ड से नवाजा गया। इस अवार्ड को पुलिसिंग के क्षेत्र में ऑस्कर का दर्जा मिला हुआ है।

इस पुरस्कार की अहमियत का अहसास इसी बात से हो जाता है कि हर साल सैकड़ों इंट्रियां आती हैं, लेकिन चुनिंदा स्मार्ट अफसरों के हक में ही ये अवार्ड आ पाता है। 2.5 लाख की आबादी की श्रेणी के लिए दिए जाने वाले इस अवार्ड की श्रेणी में आरिफ की स्मार्ट पुलिसिंग ने न्यूयॉर्क, कैलिफार्निया, कनाडा व बीजिंग की तेज तर्रार पुलिस को पीछे छोड़ दिया।

रविवार देर रात हुए आईएसीपी अवार्ड समारोह में आरिफ ने अपने संबोधन के दौरान पुलिसिंग स्टाइल से भी दुनिया को रूबरू कराया। यूं तो हर साल 6 कैटोगरी में पुलिसिंग का ये अवार्ड दिया जाता है, लेकिन इस बार सिर्फ चार कैटेगरी में ही पुरस्कार दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493