..जब बच्चों के लिए देसी बॉण्ड बने शाहरुख

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म ‘द रिंग’ के लिए बुडापेस्ट में शूटिंग कर रहे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को फिल्म की प्रोडक्शन टीम के बच्चों के लिए देसी जेम्स बॉण्ड के किरदार में देखा गया।

अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो भी साझा की, जिसमें उन्हें ब्रिटिश जासूस जेम्स बॉण्ड के किरदार में पोज देते देखा जा रहा है।

इस फोटो में शाहरुख के साथ दो लड़कियां भी हैं, जिसमें उनकी सह-कलाकार अनुष्का शर्मा निराश नजर आ रही हैं।

शाहरुख ने इस फोटो को साझा करने के साथ अपने संदेश में लिखा, “विदेश की छोटी प्यारी लड़कियों के साथ देसी बॉण्ड। बुडापेस्ट में प्रोडक्शन टीम के प्यारे बच्चे। अनुष्का सुधार नहीं कर रहीं।”

अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी को इससे पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में देखा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493