सुनील शेट्टी ‘सरकार 3’ का हिस्सा नहीं

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वह फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘सरकार’ की आने वाली तीसरी कड़ी का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके चरित्र को गढ़ा गया था, वह उन्हें पसंद नहीं आया।

अभिनेता ने कहा कि वह और वर्मा जल्द ही एक साथ काम करने की योजना बना रहे हैं।

सुनील ने ट्वीट किया, “मेरा किरदार वैसा नहीं था जैसा हमने सोचा था, जिससे हम एक साथ काम करने पर सहमत हों। मुझे राम गोपाल वर्मा का काम पसंद है।”

‘सरकार 3’ में महानायक अमिताभ बच्चन अपने किरदार सुभाष नागरे के रूप में हैं। वहीं फिल्म में रोहिणी हट्टंगड़ी, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, रोनित रॉय, भारत दाभोलकर, अमित साध और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसकी पहली दो कड़ियों ‘सरकार’ और ‘सरकार राज’ को वर्मा ने ही लिखा और निर्देशित किया था जो मराठी राजनीति पर आधारित थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493