मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के कफ परेड इलाके में मंगलवार को एक ऊंची आवासीय इमारत के अपार्टमेंट में आग लग गई, आग में झुलसने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के कफ परेड इलाके में मंगलवार को एक ऊंची आवासीय इमारत के अपार्टमेंट में आग लग गई, आग में झुलसने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
20वीं मंजिल का यह अपार्टमेंट बजाज इलेक्ट्रिकल्स के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक शेखर बजाज का है।
आग सुबह लगभग 6.30 बजे लगी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।
बजाज परिवार के 10 लोगों को सुरक्षित रूप से आग से निकाल लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, मृतक घर के नौकर बताए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath