पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से आसमान साफ व धूप खिली है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य भर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापामन 33 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.1 डिग्री और पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath