क्रिसी टाइगन ने लीजेंड के साथ नग्न तस्वीर खिंचाई

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल क्रिसी टाइगन ने अपने पति व गायक जॉन लीजेंड के साथ उत्तेजक नग्न तस्वीर खिंचा कर अपनी दोस्त मेरिसा मैटिंस के जन्म दिन का जश्न मनाया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, मैटिंस के जन्मदिन के जश्न के मौके पर टाइगेन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने पति लीजेंड के साथ ली गई नग्न तस्वीर को साझा किया।

तस्वीर में टाइगन आंखे बंद कर अपने हाथों से अपने स्तनों को ढके हुए अपने पति के पीछे खड़ी हैं, सोफा पर बैठे हुए लीजेंड पूरे कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं और वह कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

टाइगन (30) ने तस्वीर के साथ लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरिसा मैटिंस।”

टाइगेन ने लीजेंड से 2013 में शादी की थी। इस जोड़ी ने इस साल अप्रैल में अपनी पहली संतान बेटी लूना सिमोन का स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493