नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में लगी आग से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। घटना चिकित्सा विज्ञान संस्थान और एसयूवी अस्पताल की है।
घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी’ करार देते हुए हुए सोनिया ने कहा, “उनकी आत्मा और प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी और पार्टी कार्यकर्ताओं को पीड़ितों और उनके परिवारों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
अस्पताल में लगी आग में कम से कम 20 लोग मारे गए, जबकि 100 से अधिक घायल हैं।
dharmpath.com dharmpath