बिहार में सर्वे बताएगा शराबबंदी के बाद का बदलाव

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद सामाजिक और आर्थिक परिवेश में हुए परिवर्तन का आकलन या जानने के लिए अब सरकार एक सर्वे करा रही है। सरकार सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश करेगी कि शराबबंदी का समाज में खासकर महिलाओं के रहन-सहन पर कितना प्रभाव पड़ा।

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद सामाजिक और आर्थिक परिवेश में हुए परिवर्तन का आकलन या जानने के लिए अब सरकार एक सर्वे करा रही है। सरकार सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश करेगी कि शराबबंदी का समाज में खासकर महिलाओं के रहन-सहन पर कितना प्रभाव पड़ा।

सरकार इस सर्वे के जरिए यह भी जानने की कोशिश करेगी कि राज्य के किन क्षेत्रों में इस मामले को लेकर विशेष जनजागरण अभियान तथा महिलाओं के सशक्तीकरण की और योजनाएं चलाने की जरूरत है।

राज्य समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस सर्वे का काम चार अक्टूबर से शुरू हो चुका है। राज्य को पांच प्रक्षेत्रों में बांटकर सर्वे किया जा रहा है। इसमें पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी और राज्य के मध्यक्षेत्र शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक, इस समय में पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, नवादा, समस्तीपुर और कैमूर जिले में सर्वे शुरू कर दिया गया है।

महिला विकास निगम के परियोजना पदाधिकारी मुकेश सिन्हा कहते हैं, “इस सर्वे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराबबंदी के बाद बिहार के सामाजिक माहौल में किस तरह का और कितना परिवर्तन आया है।”

सर्वे में उन घरों में जाकर विशेष रूप से सर्वे किया जाएगा, जिन घरों में शराब का सेवन करने वाले ज्यादा लोग थे। सरकार उन घरों के दरवाजे तक भी जाने की कोशिश करेगी, जो घर शराब के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था। सर्वे में इन घरों की महिलाओं की राय को भी शामिल किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, सर्वे के दौरान महिला सशक्तीकरण का लिंग (जेंडर) समानता पर क्या और कैसा असर आया? लिंग आधारित हिंसा से आजादी, खासकर घरेलू हिंसा में आए बदलाव तथा महिलाओं की आर्थिक सशक्तीकरण और प्रतिव्यक्ति आय पर असर जैसे सवाल पूछे जा रहे हैं।

सर्वे में महिलाओं के अलावा घर के बच्चे और बच्चियों की राय को भी शामिल किया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी का आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखकर सर्वे कराया जाएगा॥ सर्वे की रिपोर्ट इस साल के अंत तक सरकार को सौंप दी जाएगी।

अधिकारियों की मानें तो सरकार सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। समस्याओं के अनुसार महिला सशक्तीकरण की योजनाएं चलाई जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल महीने से शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493