पन्ना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के माखनपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार के ढह जाने से मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई।
अमानगंज क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) अशोक शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार की दोपहर में धरमपुर थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिससे वहां खेल रहे तीन बच्चे मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शर्मा के अनुसार, इस हादसे में अमित यादव (सात), अंकित यादव (चार) और राकेश यादव (चार) की मौत हुई। जिस मकान की दीवार गिरी है वह जर्जर था।
dharmpath.com dharmpath