विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने नियमित न्यूज ब्रीफिंग में कहा, “राष्ट्रीय स्थिरता को बनाए रखने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए इराक की सरकार के प्रयासों का चीन समर्थन करता है। चीन को इराक में राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता की उम्मीद है।”
आब्दी ने मोसुल के साथ-साथ नेनवा प्रांत के अन्य कस्बों और गांवों के पुनर्निर्माण का वादा किया है। आईएस के आतंकवादियों ने इस प्रांत को काफी क्षति पहुंचाई है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल में स्थिरता बहाल करने का वादा किया है जो राजधानी बगदाद से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जून 2014 से ही मोसुल आईएस के कब्जे में है।
dharmpath.com dharmpath