टेबल टेनिस : पायस और दिया बने सब जूनियर चैम्पियन

राजकोट, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पायस जैन और महाराष्ट्र की दिया चिताले ने राष्ट्रीय रैंकिंग (पश्चिम श्रेत्र) सब-जूनियर श्रेणी में सत्र के पहले खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

दिल्ली के पायस ने मंगलवार को वीर सावरकर महानगर निगम स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के बालक श्रेणी के फाइनल में यशांश मलिक को 4-1 से मात दी। वहीं दिया ने बालिका वर्ग के फाइनल में मध्य प्रदेश की अनुशा कुटुंबले को 4-2 से मात दी।

पायस और यशांश दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं और एक दूसरे के खिलाफ खेलते भी रहे हैं। हालांकि इस मैच में पायस पूरी तरह से अपने विपक्षी पर हावी रहे। उनके खेल को देख कर ऐसा लग रहा था कि वह 4-0 से इसे जीत लेंगे, लेकिन जल्दबाजी के कारण यशांश ने उन्हें एक गेम में पछाड़ दिया। हालांकि पायस ने वापसी की और मैच अपने नाम किया।

दूसरी तरफ दिया ने भी अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493