पुलिस ने बताया कि ये तीनों युवक धर्मशाला में खाना बनाकर अपनी बाइक से घर को लौट रहे थे। तभी मथुरा की तरफ से बरेली जा रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बीच चौराहे पर तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया हैं। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भागते हुए टैंकर को हिरासत में ले लिया।
dharmpath.com dharmpath