मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ‘द ब्रेकअप’ गीत को अपनी आवाज देकर लोकप्रिय हुए रैपर बादशाह अलगाव को संगीतमय मानते हैं।
गीत के जरिए यह संदेश दिया गया है कि अलगाव का अंत हमेशा दुखद और आंसुओं में डूबा नहीं होता। यह गीत काफी लोकप्रिय हो चुका है।
बादशाह ने अपने बयान में कहा, “मेरे लिए अलगाव संगीतमय है। हर लड़का या लड़की दर्द भरे गीतों को सुनता है, जिससे उन्हें रोने में मदद मिलती है और बिल्कुल यह मेरे साथ भी हुआ है। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे हंसी आती है।”
गाने में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर को अलगाव का जश्न मनाते दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अलगाव के दर्द को भूल कैसे आसानी से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
प्रीतम के संगीत से सजे इस मजेदार गाने को अरिजीत सिंह, जोनिता गांधी और नक्श अजीज ने भी अपनी आवाज दी है।
dharmpath.com dharmpath