दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की मदद करेंगे भूतपूर्व सैनिक

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो, अपने स्टेशनों पर खुदकुशी को रोकने सहित विभिन्न प्रकार के कार्यो में मदद के लिए भूतपूर्व सैनिकों को तैनात करेगी। बुधवार को यह घोषणा की गई।

दिल्ली मेट्रो में100 पूर्व जूनियर कमीशंड अधिकारियों तथा पूर्व नॉन कमीशंड अधिकारियों को एक साल के लिए परीक्षण के तहत तैनात किया जाएगा, जिसके बाद इनकी अवधि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट, स्टेशन इलाके तथा स्टेशन परिसर के आसपास सेवा प्रदान करेंगे।

पूर्व सैनिक भीड़ प्रबंधन, यात्रियों को कतार में लगाने, संदिग्ध गतिविधियों को देखने, खुदकुशी का प्रयास रोकने तथा परिसर के बाहर खड़े अवैध वाहनों को हटाने का काम करेंगे।

राजीव चौक तथा नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे व्यस्ततम स्टेशनों में हैं। दिल्ली मेट्रो से प्रतिदिन 28 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493