डेनमार्क ओपन : जयराम ने जीत के साथ की शुरुआत

ओडेंसे (डेनमार्क), 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के दूसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने डेनमार्क ओपन में विजयी आगाज किया है।

उन्होंने बुधवार को पुरुष एकल वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।

20वीं विश्व वरीयता प्राप्त जयराम ने थाइलैंड के बूनसाक पोनसाना को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने पोनसाना को 36 मिनट में हराया।

इससे पहले, बुधवार को टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में हुए एक अन्य मुकाबले में भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत को थाइलैंड के तानोंगसाक सेनसोमबुनसुक से हार कर बाहर होना पड़ा।

जयराम इसी महीने इससे पहले नीदरलैंड्स में हुए डच ओपन टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर करने में सफल रहे थे।

इससे पहले, मंगलवार को प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में डेनमार्क की जोकिम फिशर नीलसन और क्रिस्टीना पेडरसन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493