एयर-ओ-थॉन इंडिया : वायुप्रदूषण की चुनौतियों पर मंथन

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। एयर-ओ-थॉन 2016 का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन यहां गुरुवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ वायु प्रदुषण के नकारात्मक प्रभावों एवं इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। एयर-ओ-थॉन 2016 का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन यहां गुरुवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ वायु प्रदुषण के नकारात्मक प्रभावों एवं इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रॉसपर्स पीटीई लिमिटेड ने इंडिया पॉल्यूशन कंट्रोल असोसिएशन (आईपीसीए) के सहयोग से एयर-ओ-थॉन 2016 का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में वायु प्रदूषण को कम करने वाले उपायों पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम आईआईटी दिल्ली के एयर क्वॉलिटी फोरम इंडिया, एक्यूएमएसए योर ओन ग्रीन एरिया (वाईओजीए), इनवॉयरमेंटल मैनेजमेंट सेंटर और इनवायरोटेक इंस्ट्रूमेंट्स के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

एयर.ओ.थॉन 2016 कार्यक्रम के आयोजक और प्रॉसपर्स इंडिया लिमिटेड के निदेशक सुनील बंगवाल ने कहा, “इस सम्मेलन से अनुसंधानकर्ताओं, विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, बिल्डिंग के मालिकों और ऑपरेटर्स, इंजीनियर, डिजाइनर, इनडोर एयर क्वॉलिटी के प्रफेशनल्स, कमीशन एजेंटों, आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*टेक्ट और वायु प्रदूषण को कम करने में दिलचस्पी रखने वाले सम्मेलन में शरीक लोगों को यह जानने और समझने का मौका मिलेगा कि वायु प्रदूषण का स्तर सुधारने में कौन सा उपाय काम करता है और किस उपाय को अपनाने से एयर पॉल्यूशन सुधारने में कोई सफलता नहीं मिलेगी।”

आईपीसीए के निदेशक आशीष जैन ने कहा, “यह आईएक्यू में सुधार के लिए नियंत्रकों, नीति निर्माताओं और सोल्यूशन प्रोवाइडर्स के बीच वातार्लाप या बातचीत शुरू करने का बेहतरीन मौका बन सकता है। इससे भारत में पूरी तरह से क्लीन एयर के मिशन को हासिल किया जा सकता है।”

हनीवेल इनवॉयरमेंटल एंड एनर्जी सोल्यूशंस के निदेशक (मार्केटिंग) विनयेन्द्र जैन ने बताया, “घर के बाहर बढ़ रहा वायु प्रदूषण इस समय एजेंडे में टॉप पर है। हालांकि हमें घरों के अंदर होने वाले वायु प्रदूषण से बचने के संबंध में जागरूकता फैलाने की निहायत आवश्यकता है।”

पैनासोनिक इंडिया के वॉटर और एयर प्यूरीफायर विभाग के महाप्रबंधक सैयद मूनिस अल्वी ने कहा, “इंडियन इनडोर एयर क्लीनिंग मार्केट का नेतृत्व कर रहे पैनासोनिक ने घरों में होने वाले वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए कई पहल की है, जिससे लोगों में स्वच्छ वायु की जरूरत और उसके महत्व के संबंध में जागरूकता फैलाई जा सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493