बौद्धिक संपदा को बढ़ावा देने का सीतारमण का आह्वान (लीड-1)

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आईपीआर संवर्धन और प्रबंधन प्रकोष्ठ (सीआईपीएएम) का लोगो जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की बौद्धिक संपदा से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, लोगो की अवधारणा राष्ट्रीय आईपीआर नीति के नारे ‘रचनात्मक भारत, अभिनव भारत’ को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। जबकि लोगो ‘आईपीआर संवर्धन और प्रबंधन प्रकोष्ठ’ के लिए है, जिसमें ‘आई’ और ‘पी’ का इस्तेमाल ‘बौद्धिक संपदा’ के अक्षरों को दर्शाने के लिए किया गया है।

बयान के अनुसार, अक्षर ‘आई’, ‘बौद्धिक’ को दर्शाता है, जिसे एक पेंसिल से प्रस्तुत किया गया है, जो रचनात्मकता की अभिव्यक्ति को दिखाता है और साथ ही भारतीय तिरंगे जैसा है। अक्षर ‘पी’ को वक्र किया गया है, जो संपदा को दर्शाता है तथा जिसे गियर द्वारा दिखाया गया है, और जो नई खोज और उद्योग को दर्शाता है।

आईपीआर संवर्धन और प्रबंधन प्रकोष्ठ (सीआईपीएएम) डीआईपीपी के तहत आने वाला एक पेशेवर संगठन है, जिसका गठन मई 2016 में सरकार द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति को लागू करने के उद्देश्य से ‘रचनात्मक भारत, अभिनव भारत’ के नारे के साथ किया गया है।

बयान में कहा गया है कि सीआईपीएए सरकार के मंत्रालयों/विभागों और अन्य हितधारकों के साथ सहयोग करते हुए देश में आईपीआर के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने, सरलीकरण के माध्यम से आईपीआर दाखिल करने को बढ़ावा देने, अन्वेषकों को अपने आईपी परिसंपत्तियों का व्यवसायीकरण करने और राष्ट्रीय आईपीआर नीति के कार्यान्वयन में समन्वय की दिशा में काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493