मप्र में हल्की बदली छाई

भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह राहत भरी रही। आसमान पर मौजूद हल्के बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकली। वहीं, धीमी बयार ने मौसम को खुशगवार बना दिया। मौसम में जारी बदलाव के चलते रात में ठंड का असर बढ़ गया और राज्य का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, इंदौर का 16.4 डिग्री, ग्वालियर का 17 डिग्री और जबलपुर का 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 35 डिग्री और जबलपुर का 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493