काबुल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में हथियारबंद लोगों ने बारूदी सुरंग हटाने के काम से जुड़े करीब 20 लोगों का अपहरण कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया, “प्रांतीय राजधानी पुल-ए-आलम के बाहरी इलाके में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बुधवार शाम बारूदी सुरंग हटाने वाली एक एजेंसी की बस रोकी और उसमें बारूदी सुरंग हटाने के काम से जुड़े 20 लोगों को अज्ञात स्थान पर ले गए।”
अपहृत लोगों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath