संघ मप्र सरकार से नाखुश

भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक सुरेश यादव की हुई पिटाई और आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी न होने से संघ राज्य की शिवराज सिंह चौहान की सरकार से नाखुश है। संघ नेताओं ने अपनी नाराजगी गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में जाहिर की।

संघ कार्यालय विश्व संवाद केंद्र में संवाददाता सम्मेलन में क्षेत्र संपर्क प्रमुख राजकुमार मटाले और सह प्रांत संघ चालक अशोक पांडे ने कहा कि बैहर में सुरेश यादव की पुलिस ने साजिश कर पिटाई की।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर प्रकरण दर्ज कर निलंबित कर दिया गया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर पूछे गए सवाल पर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वे अब तक की कार्रवाई से आंशिक संतुष्ट हैं। उनकी मांग है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

पुलिस पिटाई के बाद वायरल हुए वीडियो में सुरेश यादव के चलते फिरते दिखाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर संघ पदाधिकारियों का कहना था कि उनकी पसली में चोटें आई हैं, इसलिए चोटें नजर नहीं आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए गए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों संघ प्रचारक यादव की पुलिस ने संघ कार्यालय पहुंचकर पिटाई की। फिर उसके बाद थाने ले गए, जहां पुलिस ने फिर पिटाई की। यादव का इन दिनों जबलपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493