पौराणिक भाषा बोलना चुनौतीपूर्ण : विनीत कक्कड़

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में महाप्रषव के रूप में नजर आ रहे अभिनेता विनीत कक्कड़ का कहना है कि पौराणिक भाषा बोलना और सीखना चुनौतीपूर्ण है।

विनीत ने कहा,”धारावाहिक में मुझे अपना किरदार बेहद पसंद आया क्योंकि यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन पर्दे पर प्रस्तुति करने के लिए यह सुंदर प्रक्रिया है।”

उन्होंने कहा, “इसके लिए तैयारी की बेहद जरूरत है। सेट का वातावरण अद्भुत है क्योंकि मुझे महान लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।”

‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है। इसमें हनुमान की कहानी को भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी की दृष्टि से दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493