डेनमार्क ओपन : दूसरे दौर में हारे जयराम

ओडेंसे (डेनमार्क), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के दूसरे नंबर के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम को गुरुवार को योनेक्स डेनमार्क ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हार झेलनी पड़ी।

20वीं विश्व वरीयता प्राप्त जयराम को चीन के युकी शी ने सीधे गेमों में 23-21, 21-15 से हराया।

जयराम ने हालांकि युकी शी को जीत हासिल करने के लिए 46 मिनट तक कड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर किया।

बीते सप्ताहांत पर डच ओपन के फाइनल तक का सफर तय करने वाले जयराम ने पहले गेम से ही कड़ा संघर्ष किया। 13-13 के स्कोर तक दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ।

युकी शी ने यहां से मात्र दो अंक गंवाते हुए सात अंक अर्जित किए और 20-15 से बढ़त ले ली। जयराम ने लेकिन हार नहीं मानी और लगातार पांच लेते हुए स्कोर 20-20 से बराबर कर लिया। शी आखिरी के दो अंक अपने खाते में डालने में सफल रहे और इसके साथ ही पहला गेम उन्होंने जीत लिया।

पहला गेम जीतकर उत्साह से लबरेज शी ने दूसरे गेम की अच्छी शुरुआत की और 5-1 से बढ़त ले ली। जयराम ने यहां फिर उन्हें कड़ी टक्कर दी और स्कोर 10-10 कर लिया। लेकिन यहां से शी ने जबरदस्त वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493