शिवराज के बेटे ने बांटी कॉपी-पेंसिल

भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान गाहे बगाहे अपने पिता के साथ विभिन्न स्थानों पर नजर आ जाते हैं, मगर शायद यह पहला मौका था जब मंच पर वह अकेले थे और उन्होंने छात्रों को कॉपी व शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

सीहोर जिले के रेहटी विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री चौहान की मां की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को कार्तिकेय ने कापियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

मां सुंदर देवी महिला कल्याण समिति द्वारा कॉपी वितरण कार्यक्रम में कार्तिकेय ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में सकारात्मक रहें और बड़े उद्देश्य के लिए समर्पित रहें।

उन्होंने आगे कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सेवा करने के लिए शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है।

कार्तिकेय ने कहा कि हर बच्चे को बारहवीं तक अनिवार्य शिक्षा देने के लिए सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं। इसका हर किसी को लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने बीते तीन दिन में रेहटी विकास खंड के मट्ठागांव, रेहटी, गोपालपुर, पिपलानी, सेमरी, बुधनी और शाहगंज आदि गांवों का सघन दौरा किया और शैक्षणिक सामग्री बांटी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493