बिहार में धूप, तापमान में गिरावट के आसार

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापामन में गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, रात में अब ठंड़ बढ़ेगी, जबकि दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री तथा गया का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री, गया का 31.9 डिग्री, भागलपुर का 33.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493