मप्र में आसमान साफ, शुष्क रहेगा मौसम

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ है और धूप निकली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दिन में जहां चटख धूप निकल रही है, वहीं रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम भी जारी है। राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, इंदौर का 17 डिग्री, ग्वालियर का 17.4 डिग्री और जबलपुर का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, इंदौर का 32.5 डिग्री, ग्वालियर का 35.5 डिग्री और जबलपुर का 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493