जम्मू बस दुर्घटना में 22 की मौत

जम्मू, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में गुरुवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक अन्य शख्स ने गुरुवार रात दम तोड़ दिया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 22 हो गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसे जम्मू शहर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

दुर्घटना गुरुवार सुबह हुई थी, जब एक 48 सीटों वाली बस 70 सवारियों के साथ एक गहरी खाई में गिर गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। उसने बस को ढलान पर खड़ा किया था और इसमें सामान लादने की कोशिश कर रहा था, जब यह दुर्घटना हुई। इसमें 48 यात्री घायल हो गए।”

बस रियासी से बाकल गांव जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493