जेएनयू के 200 प्रदर्शनकारी विद्यार्थी हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के 200 से अधिक विद्यार्थियों को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। वे लापता साथी छात्र नजीब अहमद का पता लगाने के काम में तेजी लाने की मांग कर रहे थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के साथ कथिततौर पर हुए विवाद के बाद अहमद 15 अक्टूबर की रात से विश्वविद्यालय छात्रावास से लापता हैं।

राजधानी के जंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उन्हें संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया। विद्यार्थियों ने हिरासत के बाद भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

पुलिस ने अहमद का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल तैयार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493