नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आप का व्यापार और उद्योग घोषणा पत्र जारी करने के लिए रविवार से तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि दौरे के दौरान केजरीवाल अन्य जगहों में लुधियाना, भटिंडा, जालंधर और बटाला का दौरा करेंगे।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि जारी होने वाले 21 सूत्री घोषणा-पत्र व्यापारियों, रियल एस्टेट कारोबारियों, उद्योग और परिवहन क्षेत्र से संबंधित होगा।
युवा घोषणा-पत्र और किसान घोषणा-पत्र के बाद यह इस तरह का यह आप का तीसरा दस्तावेज होगा।
पंजाब में आप एक प्रमुख पार्टी के रूप में उभरी है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है।
प्रवक्ता ने कहा, “संबंधित लोगों और उद्योग के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद व्यापार और उद्योग घोषणा-पत्र को एक साथ जोड़ दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath