स्मृति 22 को रायबरेली में, 23 को गिरिराज देवबंद में

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि स्मृति ईरानी 22 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर रायबरेली पहुंचेंगी। वह सुबह 9:45 बजे जायस (रायबरेली) पहुंचेगी तथा राजीव गांधी इंस्टीट्यट ऑफ पेट्रोलियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से गौरीगंज (अमेठी) पहुंचेंगी। वह 1:30 बजे गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना यानी रसोई गैस कनेक्शन बांटने के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। इसके बाद 4 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान करेंगी।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह 23 अक्टूबर को ग्राम मिरगापुर, देवबंद (सहारनपुर) पहुंचेंगे। सिंह यहां 12 बजे विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493