कश्मीर में जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले से जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के दो आतंकियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने श्रीनगर में एक बयान में कहा, “सफीर अहमद बट और फरहान फयाज लीलू को गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक पाकिस्तानी आतंकी के नेतृत्व वाले बारामूला के जेईएम के आतंकी माड्यूल के सदस्य थे।”

यह आतंकी माड्यूल 16 अगस्त को पुलिस दस्ते पर हमले में शामिल था। उस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

बयान में आगे कहा गया है कि इन आतंकियों के पास से एक एके श्रृंखला की राइफल, एक पिस्तौल और अन्य असहले बरामद किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493