‘जुरासिक वर्ल्ड’ का सीक्वल बड़ा और शानदार होगा : मैकइंटोश

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ में बतौर एनिमेशन सुपरवाइजर काम करने वाले ग्लेन मैकइंटोश का कहना है कि 2015 की इस फिल्म का सीक्वल पारंपरिक कहानी के प्रारूप में भव्य और शानदार होगा।

मैकइंटोश ने सैन फ्रांसिस्को से फोन पर आईएएनएस को बताया, “हम हमेशा तकनीक के मामले में प्रगति करने की कोशिश करते हैं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि पारंपरिक कहानी के प्रारूप में यह फिल्म बड़ी और शानदार होगी, जिसके लिए स्टीवन स्पीलबर्ग और कॉलिन ट्रेवोरो जाने जाते हैं।”

ट्रेवोरो की इस फिल्म में क्रिस प्रैट और ब्राइस डलास हॉवर्ड को डायनासोर पार्क के एकग कर्मचारी के रूप में दिखाया गया जो एक हाइब्रिड (संकर) डायनासोर के रूप में नए सृजन की खोज करते हैं। फिल्म में इरफान खान भी हैं। भारत में इसका टेलीविजन प्रीमियर शनिवार को सोनी पिक्स पर होगा।

यह इस सीरीज की चौथी फिल्म है। इससे पहले स्पीलबर्ग ‘जुरासिक पार्क’ (1993), ‘द लॉस्ट वर्ल्ड : जुरासिक पार्क’ और ‘जुरासिक पार्क-3’ बना चुके हैं।

मैकइंटोश ने यह भी कहा कि वह इस श्रृंखला का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। इस सीक्वल फिल्म में नयापन होगा।

यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी। फिल्म में प्रैट और हॉवर्ड वापसी करते नजर आएंगे।

मैकइंटोश ने फल्म को पर्दे पर बखूबी पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 50 एनीमेटरों की टीम का नेतृत्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493