ऑस्ट्रियाई डिफेंडर फुच का लीसेस्टर के साथ करार बढ़ा

लंदन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन लीसेस्टर सिटी ने ऑस्ट्रिया के डिफेंडर क्रिस्टियान फुच के करार में विस्तार की घोषणा की है।

फुच के करार को अगले तीन सत्र यानी 2019 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 30 वर्षीय फुच 2015 में ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान जर्मन क्लब शाल्के से निकलकर लीसेस्टर में शामिल हुए थे।

लीसेस्टर के डिफेंडर फुच ने अपने एक बयान में कहा, “मैं खुश हूं और क्लब के प्रति प्रतिबद्ध हूं। हमारा पिछला सत्र बेहतरीन था और इस साल चैम्पियंस लीग में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया है।”

फुच ने कहा, “मैं यहां खुश हूं और मैंने अब तक अपने करियर का सबसे अच्छा समय यहां बिताया है। अब तक जो हमने हासिल किया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी और मुझे लगता है कि बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493