लोग वर्जित चीजों की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं : गुरमीत

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी का कहना है कि दर्शक इरोटिक थ्रिलर जैसी चीजों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। वह आगामी फिल्म ‘वजह तुम हो’ में एक ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं देखा।

यह पूछे जाने पर कि क्या देश में सेक्स अधिक बिकता है? इस पर गुरमीत ने आईएएनएस से कहा,”मुझे लगता है कि लोग वर्जित चीजों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, क्योंकि यह रहस्य के तत्व जैसा है।”

भारतीय टीवी उद्योग के लोकप्रिय नाम गुरमीत ने कहा,”जो कुछ भी ट्रेलर में दिखा ‘वजह तुम हो’ उससे अधिक है।”

उन्होंने कहा,”‘वजह तुम हो’ बोल्ड सामग्री की तुलना में अधिक दिलचस्प और उतार-चढ़ाव के साथ एक मर्डर मिस्ट्री है। हम सभी निजी तौर पर इसका आनंद लेते हैं, तो इसमें गलत क्या है।”

‘हेट स्टोरी 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके विशाल पंड्या ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसमें साना खान, शरमन जोशी और राजेश दुग्गल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493