11 अक्तूबर को बालीवुड के महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन 71 वर्ष के हो गए।
अपने जन्मदिन की पूर्ववेला में उन्होने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग में सौ वर्षीय अपनी फ़ैन बेरनांदी डिसूजा को आमन्त्रित किया।
वे ऐसी बीमारी से ग्रस्त हैं कि सब कुछ भूल जाती हैं। लेकिन वे अमिताभ बच्चन को नहीं भूलीं। वे हर रोज़ खाना खाने से पहले अमिताभ बच्चन की कोई फ़िल्म ज़रूर देखती हैं।
from ruvr