बढ़ती उम्र को स्वीकार करने की कोशिश कर रही हैं लिजा स्नोडेन

लॉस एंजेलिस, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल और टीवी प्रस्तोता लिजा स्नोडेन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को स्वीकार करने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि वह किसी भी तरह इसे नहीं रोक सकती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, स्नोडेन ने ‘हैलो’ पत्रिका को बताया, “मैं अभी अपने शरीर को लेकर आत्मविश्वास महसूस करती हूं। बेशक, मेरी उम्र बढ़ रही है और चीजे बदल रही हैं। शीशे में चेहरा थोड़ा अलग नजर आता है, लेकिन आपको इसे स्वीकार करना पड़ता है। मैंने इसे (बढ़ती उम्र) स्वीकार करने की कोशिश की है। आप इसे नहीं रोक सकते।”

स्नोडेन (44) के मुताबिक, उनके लिए झुर्रियों को हटाने की बजाय त्वचा की गुणवत्ता ज्यादा मायने रखती है।

अभिनेत्री का कहना है कि वह कॉस्मेटिक सर्जरी की बजाय चेहरे में कसाव लाने के लिए अल्ट्रासाउंड ट्रीटमेंट कराना पसंद करती है।

स्नोडेन के अनुसार, यह दर्द भरे प्रक्रिया से गुजरे बिना खूबसूरती निखारती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493