ट्रंप पर यौन शोषण का फिर आरोप

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक महिला पोर्न स्टार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

पोर्न स्टार जेसिका ड्रेक (42) ने एक बयान में कहा कि ट्रंप ने उन्हें और दो अन्य महिलाओं को कसकर पकड़ा और बिना अनुमति के चूमना शुरू कर दिया।

जेसिका ने गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान ट्रंप के साथ अपनी एक तस्वीर भी जारी की है।

समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, ट्रंप ने जेसिका को अपने साथ एक पार्टी में चलने के लिए 10,000 डॉलर और अपने निजी विमान का इस्तेमाल करने की पेशकश की।

ट्रंप के प्रचार अभियान के मुताबिक, “यह कहानी बिल्कुल झूठी और मनगढ़त हैं। यह तस्वीर उन हजारों तस्वीरों में से एक है, जो लोग मेरे साथ खींचवाना चाहते हैं। वह नहीं जानते कि यह कौन है। उन्हें इसके बारे में कुछ भी याद नहीं है और न ही उसके बारे में जानने की इच्छा है।”

जेसिका ने एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप पर यह आरोप लगाए। इस दौरान उनकी वकील ग्लोरिया आलरेड भी थीं। ग्लोरिया ने इससे पहले ट्रंप के खिलाफ दो अन्य महिलाओं को पेश किया था, जिन्होंने ट्रंप पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

गौरतलब है कि अब तक 11 महिलाएं ट्रंप पर यौन उत्पीड़न और उनके साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493