एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला पर्वतारोही का निधन

टोक्यो, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 1975 में चढ़ाई करने वाली पहली महिला पर्वतारोही का 77 साल की उम्र में निधन हो गया।

स्थानीय मीडिया में रविवार को आई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जापान की पर्वतारोही जुनको ताबेई का गुरुवार को कैंसर की बीमारी के कारण सेतामा के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने ताबेई के निधन की जानकारी मीडिया को दी।

जापान की पर्वतारोही ताबेई का जन्म 1939 में हुआ था और वह दुनिया भर की सबसे ऊंची सात पर्वत चोटियों को फतह करने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं।

शोवा महिला विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक ताबेई ने 1969 में ‘लेडीज क्लाइंबिंग क्लब : जापान’ की स्थापना भी की।

अपने जीवन में ताबेई ने 60 देशों की पर्वत चोटियों पर चढ़ाई की और साल भर में करीब पांच से छह बार दूसरे देशों के दौरे भी करती थीं।

माउंटेन इंस्टिट्यूट इन वाशिंगटन द्वारा ताबेई को 2008 में ‘माउंटेन हीरो अवार्ड’ से नवाजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493