लखनऊ, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार से बर्खास्त समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भतीजे अखिलेश यादव द्वारा मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ ही समय बाद शिवपाल ने मुलायम से मुलाकात की और यह घोषणा की।
पार्टी से बर्खास्त नेता रामगोपाल यादव पर प्रत्यक्ष हमला करते हुए शिवपाल ने कहा, “पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता सीबीआई के दबाव के कारण पार्टी को अस्थिर करने के लिए भाजपा से मिले हुए हैं।”
dharmpath.com dharmpath